20 Apr 2024, 18:50:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सुरक्षा कारणों से जेट के विमान को कोचीन में रोका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2017 3:57PM | Updated Date: Nov 13 2017 3:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जेट एयरवेज की एक उड़ान को 'सुरक्षा कारणों' से आज कोचीन हवाई अड्डे पर रोककर विमान की पूरी जाँच की गयी। सूत्रों के अनुसार, विमान का अपहरण करने की धमकी मिली थी। एयरलाइन ने बताया कि कोचीन से मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या '9डब्ल्यू 825' का अपहरण करने की धमकी मिलने के बाद विमान को कोचीन हवाई अड्डे पर ही रोक लिया गया। हालाँकि, पूरी जाँच के बाद दो घंटे की देरी से विमान ने दोपहर बाद दो बजकर दो मिनट पर उड़ान भरी। सूत्रों का कहना है कि विमान का अपहरण करने की धमकी मिली थी और इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।एयरलाइन ने बताया कि घटना के बारे में संबद्ध नियामकों को पूरी जानकारी दे दी गयी है और वह जाँच में सहयोग कर रहा है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »