24 Apr 2024, 12:33:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी की बढ़ी चमक, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2017 2:56PM | Updated Date: Nov 12 2017 2:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेत और घरेलू स्तर पर वैवाहिक मांग आने से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपए चमक कर 30450 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया और चांदी 400 रुपए उछलकर 40400 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। समीक्षाधीन अवधि में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में तेजी दर्ज की गयी और उसका असर घरेलू बाजार पर भी दिखा। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोमवार को 1268.61 डॉलर प्रति औंस पर सोना था जो सप्ताहांत पर 17.69 डॉलर की बढ़त लेकर 1286.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इसी तरह से अमेरिका सोना वायदा सप्ताह के प्रारंभ में 1270.90 डॉलर प्रति औंस पर था जो शुक्रवार को कारोबार बंद होने पर 13.40 डॉलर चढ़कर 1284.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »