19 Apr 2024, 20:06:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने की कीमत में गिरावट, चांदी के दाम भी फिसले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2017 2:39PM | Updated Date: Nov 11 2017 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैवाहिक मौसम के बावजूद ग्राहकी में गिरावट से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 80 रुपए टूटकर 30,450 रुपए  प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी भी लगातार दूसरे दिन कमजोर होती हुई 175 रुपए  की गिरावट के साथ 40,400 रुपए   प्रति दस ग्राम पर आ गयी।कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजार में सप्ताहांत पर शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं के गिरावट में बंद होने से स्थानीय बाजार में इनमें नरमी रही। अमेरिका में शेयर बाजारों में बढ़त के बीच निवेशक पीली धातु को लेकर सतर्कता बरत रहे हैं। इससे गत दिवस शुरुआती बढ़त के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने में नरमी देखी गई।
 
उनका कहना है कि वैवाहिक मौसम के बाद भी इस बार सोने की माँग कमजोर बनी हुई है। जीएसटी लागू होने के बाद से पीली धातु की खरीददारी जोर नहीं पकड़ पा रही। इस बार दिवाली और धनतेरस पर भी इसमें तेजी नहीं आयी। जीएसटी में सोने पर कर की दर बढ़ाकर तीन फीसदी कर दी गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »