26 Apr 2024, 03:07:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शादी विवाह के मौसम चांदी टूटी, जानिए क्‍या रहे सोने के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2017 6:03PM | Updated Date: Nov 10 2017 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 80 रुपए चमककर दो सप्ताह से ज्यादा के उच्चतम स्तर 30,530 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। वहीं, कमजोर औद्योगिक माँग से चाँदी 125 रुपए फिसलकर 40,575 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 0.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,286.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। कारोबार के दौरान एक समय यह तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,288.34 डॉलर प्रति औंस तक भी चढ़ा था। हालाँकि, दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 3.2 डॉलर लुढ़ककर 1,284.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका में कर कटौती में देरी के कारण निवेशक शेयर बाजार में जोखिम उठाने की बजाय पीली धातु में निवेश कर रहे हैं। इससे सोने के दाम बढ़े हैं।
 
स्थानीय बाजार में गुरुवार को स्थिर रहने के बाद आज सोने में तेजी देखी गई। सोना स्टैंडर्ड 80 रुपए की मजबूती के साथ 30,530 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। यह 26 अक्टूबर के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 30,380 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,700 रुपए पर स्थिर रही।
 
औद्योगिक माँग उतरने से चाँदी हाजिर में गिरावट रही। यह 125 रुपए उतरकर 40,575 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। चाँदी वायदा 490 रुपए की बढ़त में 39,660 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्कों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे। 
 
कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक तेजी से सोने में मजबूती आई है। हालाँकि, पीली धातु की जेवराती माँग में सुस्ती बनी हुई है। औद्योगिक माँग कमजोर रहने से चाँदी टूटी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »