29 Mar 2024, 18:26:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

PNB बंद कर सकता है 300 शाखाएं, जानिए क्या है कारण?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2017 6:09PM | Updated Date: Nov 8 2017 6:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) अपनी 200 से 300 शाखाओं को आने वाले 12 महीनों में या तो बंद कर देगा या फिर पास की अन्‍य शाखाओं में विलय या कहीं और शिफ्ट कर देगा। बैंक उन शाखाओं के साथ ही यह सबकुछ करने जा रहा है, जिनसे इसे मुनाफा नहीं हो रहा है। ये कवायद बैंक के कंसॉलिडेशन प्‍लान के तहत की जा रही है। पीएनबी के एमडी और चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव सुनील मेहता ने बताया कि अभी तक कुछ शाखाएं पहले ही बंद कर दी हैं। हमारा एक डिपार्टमेंट इस पर काम कर रहा है। घाटे में चल रही शाखाओं को या तो हम मजबूत करेंगे, या मर्जर या फिर बंद कर देंगे। इन शाखाओं में से कुछ को हम दूसरी जगह भी ले जा सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »