24 Apr 2024, 14:38:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो के कर्मचारियों ने पैसेंजर को पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2017 2:08PM | Updated Date: Nov 8 2017 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस के स्टाफ ने एक यात्री के साथ हाथापाई की। घटना के बाद हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से शेयर किया गया। मामले को लेकर सिविल एविएशन मंत्री एजी राजू ने कहा कि इंडिगो स्टाफ द्वारा यात्री से दुर्व्यवहार के इस मामले में डीजीसीए से रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके आधार पर आपराधिक कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा निंदनीय है।
 
इंडिगो स्टाफ द्वारा यात्री के साथ किए गए हाथापाई के इस वीडियो में एयरलाइंस के दो कर्मचारी एक यात्री के साथ उलझते नजर आ रहे हैं। इस मामले को लेकर इंडिगो एयरलाइंस ने भी मांफी मांग ली है। इंडिगो ने ट्वीट कर कहा कि हम राजीव कटियाल (यात्री) के साथ हुई घटना को लेकर माफी मांगते हैं और विश्वास दिलाते हैं उनके साथ हाथापाई करने वाले स्टाफ को टर्मिनेट किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »