29 Mar 2024, 10:34:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

यहां बिक रहे है 500-1000 के पुराने नोट, जानें क्‍या है कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2017 2:15PM | Updated Date: Nov 7 2017 2:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अगर आपके पास पुरानी करंसी है तो आपके पास मौका है लखपति बने का। जी हां पुरानी करंसी को ऑनलाइन बेच कर आप पुराने नोटों की अच्छी कीमत वसूल कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने पिछले साल 8 नवंबर को 500 और 1000 रुपए के नोटों पर रोक लगा दी थी जिसके बाद सभी को बैंक जाकर पुराने नोटों को नए नोटों में बदलवाना जरुरी हो गया था लेकिन अब आपको जानकर हैरानी होगी कि अब इन पुराने नोटों की ब्रिकी ऑनलाइन शुरु हो चुकी है। जहां इनकी वास्तविक कीमत से ज्यादा कीमत ली जा रही है।
 
क्यों खरीद रहे लोग पुराने नोट 
 
कई लोगों को एंटीक चीजें सहेजने का शौक होता है। ये पुरानी कार, पुरानी करेंसी आदि को पास रखते हैं। ऐसे में कई वेबसाइट हैं, जो ऐसी चीजों की ऑनलाइन नीलामी करती हैं। ऐसी ही साइटों पर 500 और 1000 के पुराने नोट उपलब्ध हैं वैसे पुरानी चीजों को सहजने की प्रवति नई नहीं है। ऐसा नोटबंदी से पहले भी होता रहा है। प्रचलन से हट गए नोटों को लोग अपनी रुचि के अनुसार संग्रहालय या घर के किसी कोने में सहेजकर रखते थे। देश ही नहीं, ऐसा विदेश में भी होता है। नोट जितना पुराना होता जाता है,उसकी कीमत उतनी ही बढ़ती जाती है।
 
10 से अधिक नोट रखने पर मिल सकती है सजा
 
सरकार ने नोटबंदी के बाद पुराने नोटो का प्रचलन दंडनीय अपराध घोषित कर दिया है। लोग कलेक्शन के लिए कुछ नोट अपने पास रखते हैं, लेकिन इनके लिए सरकार ने एक सीमा तय की है। किसी के पास 500 और 1000 के पुराने नोट 10 से अधिक हैं तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »