26 Apr 2024, 05:13:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेलवे की 'गोल्ड' सर्विस शुरू, 25 Cr के बजट में शामिल ये सुविधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2017 12:55PM | Updated Date: Nov 6 2017 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय आज अपनी पहली 'स्वर्ण' ट्रेन (गोल्ड स्टैंडर्ड) से पर्दा हटाएगा। रेल मंत्रालय आज इसे जनता के लिए हरी झंडी दिखाएगा। रेलवे की 'स्‍वर्ण प्रोजेक्ट' के तहत नई दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी एक्सप्रेस पहली ट्रेन होगी। दरअसल रेलवे ने कई प्रीमियम ट्रेनों का नवीनीकरण करने के लिए 'स्वर्ण प्रोजेक्ट' के तहत काम शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत राजधानी और शताब्दी ट्रेनें भी शामिल है।
 
25 करोड़ का है प्रॉजेक्ट
 
रेल मंत्रालय ट्रेनों में केटरिंग के लिए ट्रोली सर्विस, यूनिफॉर्म्ड स्टाफ और यात्रियों के मनोरंजन पर हर ट्रेन पर 50 लाख रुपए खर्च करेगा। यात्रा को मनोरंजक और आरामदायक बनाने के लिए पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु के कार्यकाल के दौरान 30 प्रीमियम ट्रेनों को रेनोवेट करने के लिए 25 करोड़ का यह प्रॉजेक्ट शुरू हुआ था। इस प्रॉजेक्ट में 15 राजधानी और 15 शताब्दी ट्रेनें शामिल हैं।
 
CCTV कैमरों से होगी लैस
 
सुरक्षा के लिहाज से इन ट्रेनों में आर.पी.एफ. जवानों की पर्याप्त तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरों की व्यवस्था भी की गई है। प्रॉजेक्ट के तहत कोच के अंदरूनी हिस्से को आकर्षक बनाने, शौचालय व्यवस्था में सुधार और कोचों की सफाई पर भी काफी ध्यान दिया गया है।

मिलेंगी ये सुविधाएं
 
कायाकल्प की प्रक्रिया में स्टाफ को साफ-सफाई और खाना पहुंचाने के लिए ट्रोली के इस्तेमाल का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। प्रीमियर ट्रेनों के स्टाफ के लिए नए यूनिफॉर्म डिजाइन किए गए हैं। वहीं, यात्रियों को ट्रेनों में फिल्म, सीरियल, म्यूजिक समेत मनोरंजन के अन्य साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा यात्री ट्रेन में वाई-फाई हॉटस्पॉट्स के द्वारा एचडी स्ट्रीमिंग का आनंद भी ले पाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »