26 Apr 2024, 02:14:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने की कीमत में भारी गिरावट, चांदी के दाम भी फिसले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2017 2:17PM | Updated Date: Nov 4 2017 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैवाहिक मौसम आने के बावजूद खुदरा जेवराती र्ग्राहकी सुस्त रहने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए लुढ़ककर 30,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग कमजोर पड़ने से चांदी भी 500 रुपए फिसलकर 40,000 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। विदेशी बाजारों में सोना हाजिर इस सप्ताहांत शुक्रवार को 0.6 प्रतिशत की गिरावट में 1,267.95 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.9 डॉलर यानी 0.7 फीसदी फिसलकर 1,270.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
चांदी हाजिर भी शुक्रवार को 1.7 प्रतिशत टूटकर 16.78 डॉलर प्रति औंस पर रही। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक चीन और भारत के बाजार में फिलहाल पीली धातु की मांग काफी सुस्त है। भारत में वैवाहिक मौसम शुरु हो गया है और इस दौरान जेवराती मांग बढ़ती है। विश्लेषकों का कहना है कि इस बार धनतेरस के मौके पर भी पीली धातु दबाव में रही इसीलिए सर्राफा कारोबारियों को वैवाहिक मौसम से काफी उम्मीदे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »