29 Mar 2024, 13:24:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2017 5:41PM | Updated Date: Oct 28 2017 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में सप्ताहांत पर तेजी और स्थानीय बाजार में जेवराती माँग आने से शनिवार दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 125 रुपए चमककर 30,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 275 रुपए की तेजी के साथ 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर वहां सोना हाजिर 6.65 डॉलर की तेजी के साथ 1,273.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी पांच डॉलर की बढ़त के साथ 1,274.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.08 डॉलर चमककर 16.82 डॉलर प्रति औंस के भाव बिकी। बाजार विश्लेषकों ने बताया कैटालोनिया के स्पेन से अलग होने के फैसले पर स्थानीय संसद की मुहर से निवेशकों ने शेयर बाजार में जोखिम उठाने की बजाय सुरक्षित माने वाले सोने में निवेश किया। इससे पीली धातु को बल मिला। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »