29 Mar 2024, 17:15:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

Uber कैब में आप जोड़ सकते है अपने दोस्‍तों को, जानें कैसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2017 6:12PM | Updated Date: Oct 27 2017 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उबर कैब एग्रीगेट उबर ने अपने ग्राहकों की यात्रा अनुभव बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर पेश किया है। इसके जरिए यूजर्स अपने दोस्तों के साथ कैब शेयर कर सकते हैं। ऐसा वो अपनी यात्रा के दौरान तीन स्टॉप्स को जोड़कर कर सकते है।

ऐसे इस्तेमाल करें नया फीचर
 
इसके लिए आपको उबर ऐप में जाना होगा। यहां आपको मल्टीपल स्टॉप फीचर को + आइकन पर टैप करके एक्टिव करना होगा। इसके बाद आपको where to सेक्शन में अपनी यात्रा का लास्ट स्टॉप बताना होगा। अब यात्रा के दौरान आप जिन जगहों पर रुकना चाहते हैं, इसकी लोकेशन फीड करनी होगी। इससे आप अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ एक ही कैब शेयर कर पाएंगे।
 
वहीं उबर कैब चालक को उनकी ड्राइवर ऐप के जरिए रियल टाइम अपडेट मिलता रहेगा। सबसे अहम बात की यात्रा के दौरान जितने किलोमीटर सफर किया है, उसके हिसाब से किराया यूजर को देना होगा। आपको बता दें कि फिलहाल उबर ने यह साफ नहीं किया है यह फीचर एप अपडेट करने के बाद मिलेगा या फिर इसके लिए उबर के सर्वर में बदलाव किया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »