20 Apr 2024, 10:44:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना और चांदी की कीमतो में भारी गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2017 2:37PM | Updated Date: Oct 27 2017 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु में मिश्रित रुख रहने के बीच स्थानीय बाजार में सर्राफा कारोबारियों की मांग सुस्त पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 225 रुपए  फिसलकर 30,225 रुपए  प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसी तरह औद्योगिक ग्राहकी सुस्त रहने से चांदी भी 525 रुपए  की भारी गिरावट के साथ 39,925 रुपए  प्रति किलोग्राम बोली गयी।
 
सोने के भाव में कल 50 रुपए  का सुधार हुआ था जबकि चांदी में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख रहा है। विदेशी बाजारों में  लंदन का सोना हाजिर 1.50 डॉलर चमककर 1,267.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा लेकिन 0.5 डॉलर टूटकर 1,269.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर में भी 0.01 डॉलर की गिरावट रही और यह 16.73 डॉलर प्रति औंस पर बिकी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »