25 Apr 2024, 19:29:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी, घटा यह शुल्क

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2017 2:18PM | Updated Date: Oct 26 2017 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। यदि आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है और आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए एक राहत भरी खबर लेकर आया है। SBI की तरफ से किए गए बदलाव का सीधा फायदा आपके जेब को मिलेगा। बैंक ने इमिडिएट पेमेंट सर्विस (IMPS) सर्विस चार्ज को 80 प्रतिशत तक कम कर दिया है। यानी अब आप तुरंत पैसे ट्रांसफर करना चाहते हैं तो आपको पहले से कम शुल्क अदा करना होगा।
 
नए बदलाव के बाद SBI की IMPS सेवा के तहत पैसे ट्रांसफर करने वाले को 1,000 रुपए तक का फंड ट्रांसफर करने में किसी तरह का शुल्क नहीं लगेगा। यदि आप 1,001 रुपए से लेकर 10,000 रुपए का फंड ट्रांसफर करते हैं तो इसके लिए आपको 1 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा।
 
इसी तरह यदि आप 10,001 रुपए से लेकर 1 लाख रुपए तक का आईएमपीएस करते हैं तो इस पर 2 रुपए का शुल्क लगेगा। 1,00,01 से 2 लाख तक के ट्रांसफर पर 3 रुपए का शुल्क चुकाना पड़ेगा। फिलहाल यह शुल्क 1001 रुपए से 1 लाख रुपए तक के IMPS पर 5 रुपए है। 1 लाख 1 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक के IMPS पर 15 रुपए है। बैंक की तरफ से नए बदलाव को 15 अक्टूबर 2017 से लागू कर दिया गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »