25 Apr 2024, 11:34:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने में मामूली गिरावट, चाँदी 300 रुपए टूटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2017 4:27PM | Updated Date: Oct 25 2017 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में नरमी के बीच स्थानीय बाजार में भी माँग सुस्त रहने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 10 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 30,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, औद्योगिक इकाइयों की ओर से ग्राहकी घटने से चाँदी 300 रुपए फिसलकर 40,700 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। वैश्विक स्तर पर डॉलर और शेयरों में तेजी से पीली धातु दबाव में रही। सोना हाजिर 3.30 डॉलर लुढ़ककर 1,273 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.10 डॉलर टूटकर 1,274.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी और कंपनियों के अच्छे तिमाही परिणामों के दबाव में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना टूटा है। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में आयी मजबूती का असर भी पीली धातु पर दिख रहा है। डॉलर के मजबूत होने से दुनिया की अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महँगा हो जाता है। इससे माँग कम होती है और सोने के दाम घटते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »