23 Apr 2024, 20:28:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सेंसेक्स, निफ्टी ऐतिहासिक उच्च स्तर पर खुले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2017 4:22PM | Updated Date: Oct 25 2017 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सरकारी बैंकों में 2.11 लाख करोड़ रपए की पूंजी डालने की घोषणा के बाद आज  सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ऐतिहासिक रिकॉर्ड उच्च स्तर पर खुले हैं। सेंसेक्स जहां पहली बार 33,000 अंक के आंकड़े को पार कर गया वहीं निफ्टी भी 10,340 अंक के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गया।उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री अरण जेटली ने कल घोषणा की थी कि फंसे हुए कर्ज की समस्या के चलते पूंजी की कमी से जूझ रहे सरकारी बैंकों का पुन: पूंजीकरण करने के लिए सरकार 2.11 लाख करोड़ रपए की पूंजी उनमें डालेगी। साथ ही उन्होंने 6.92 लाख करोड़ रपए  बुनियादी ढांचे के विकास पर खर्च करने की भी घोषणा की।
 
ब्रोकरों का मानना है कि इसी के चलते बाजार में तेजी की धारणा देखी गई और शुरआती कारोबार में शेयर बाजार गुलजार रहे। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 509.99 अंक यानी 1.56ञ् के उछाल के साथ 33,117.33 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर खुला। इससे पहले 17 अक्तूबर को दिन में कारोबार के दौरान यह 32,699.86 अंक के उच्च स्तर पर गया था।
      
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »