28 Mar 2024, 23:58:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सैमसंग ने फ्लाइट में 200 पैसेंजर्स को फ्री में दिए Galaxy Note 8

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2017 6:16PM | Updated Date: Oct 24 2017 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। साउथ कोरियन टेक्नॉलॉजी दिग्गज सैमसंग ने 200 लोगों को अपना फ्लैगशिप फैबलेट Note 8  फ्री में दे दिया। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत 67 हजार रुपए है दरअसल कंपनी आईबेरिया एयरलाइन की फ्लाइट संख्या IB 0513 से यात्रा कर रहे 200 लोगों को गिफ्ट देने का फैसला किया। स्पेन की इस फ्लाइट में लोगों को खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उन्हें पता चला की सभी पैसेंजर्स को कंपनी Galaxy Note 8 दे रही है।

सैमसंग स्पेन ने इस Giveaway का आयोजन किया और इस कैंपेन के तहत डोमेस्टिक फ्लाइट के पैसेंजर्स को डिवाइस दिए गए हालांकि यह ग्लोबल कैंपेन नहीं है लेकिन दूसरे देशों में भी ऐसा होना चाहिए। आईबेरिया एयरलाइन्स ने इसका वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें फ्लाइट एटेंडेंट्स सभी यात्रियों को ट्रे में Galaxy Not 8 दे रहे है। फोन को काफी दिलचस्प तरीके से बांटा गया फ्लाइट में जैसे एयरहोस्टेस खाना सर्व करती हैं वैसे ही ट्रे में सभी के सीट पर ला कर Galaxy Note 8 का बॉक्स दिया गया। तस्वीरें भी जारी की गई है जिनमें देखा जा सकते है लोग Galaxy Note 8 पा कर कितने उत्साहित है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »