23 Apr 2024, 15:03:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेटीएम पर छह महीने में बिका 120 करोड़ रपए का सोना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2017 5:00PM | Updated Date: Oct 18 2017 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम ने आज कहा कि शुरआत के छह महीने के भीतर ही उसके प्लेटफॉर्म से 120 करोड़ रपए के सोने बेचे जा चुके हैं। धनतेरस के दिन खरीदारों की संख्या दस लाख के पार हो गयी थी।कंपनी ने कहा कि धनतेरस के मौके पर सोने की बिक्री में 12 प्रतिशत की तेजी देखी गयी थी। देश भर में कल धनतेरस मनाया गया था।
 
इस दिन को सोना, चांदी एवं अन्य धातुओं की खरीद के लिए शुभ अवसर माना जाता है।पेटीएम ने कहा,  पेटीएम पर सोने की 60 प्रतिशत से अधिक मांग छोटे शहरों से थी। तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल से अधिकांश मांग आयी। उसने कहा कि ज्यादातर उपभोक्ताओं ने 500 रपए तक का सोना खरीदा।कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन मिश्रा ने कहा,  सोना हमें धन की जरूरतों का समाधान तैयार करने का बेहद शानदार अवसर देता है और यह विश्वसनीय है। देश के हर कोने के उपभोक्ता इसका इस्तेमाल करते हैं।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »