23 Apr 2024, 13:47:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अकाई ने लाँच किया स्मार्ट टीवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2017 5:04PM | Updated Date: Oct 17 2017 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक उत्पाद क्षेत्र की कंपनी अकाई इंडिया ने भारत में 50 इंच का स्मार्ट टेलीविजन लाँच करने की घोषणा की है जिसकी कीमत 59,990 रुपए है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि 4के अल्ट्रा स्मार्ट एलईडी टीवी लांच किया गया है जो जापानी तकनीक पर निर्मित है। एंड्रायड आपरेंटिग सिस्टम पर आधारित इस स्मार्ट टेलीविजन में इन बिल्ट अकाई ऐप स्टोर है। इसमें 1.5 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल मेमोरी है।
 
अकाई इंडिया के निदेशक अनुराग शर्मा ने कहा कि भारत दुनिया का प्रमुख टीवी बाजार है। ग्लोबल ट्रेंड के अनुसार यहां के ग्राहक भी बड़े स्क्रीन वाले टीवी चाहते हैं। कंपनियां भी तकनीक अपग्रेड कर रही हैं और ग्राहकों की ज्यादा पैसे खर्च करने की क्षमता भी बढ़ी है। इसी को ध्यान में रखते हुये यह स्मार्ट टेलीविजन उतारा गया है। स्मार्ट टीवी में इन-बिल्ट वाई-फाई, ए प्लस ग्रेड पैनल, यूएसबी पोर्ट, टर्बो साउंड, वाइड व्यूइंग एंगल जैसे फीचर भी हैं। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »