29 Mar 2024, 20:27:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

व्हर्लपूल लेकर आया है नए जेट क्रिस्प माइक्रोवेव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2017 2:35PM | Updated Date: Oct 17 2017 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। व्हर्लपूल कॉपोर्रेशन की अनुषंगी कंपनी तथा अभिनव एवं आधुनिक माइक्रोवेव ओवन उपलब्ध कराने वाली दिग्गज खिलाड़ी व्हर्लपूल ऑफ इंडिया अपनी जेट सी वर्ल्ड सीरीज के माइक्रोवेव ओवंस की यूरोपीय रेंज के साथ उपस्थित हुई है। इसकी सिक्स्थ सेंस क्रिस्प एवं बेक टेक्नालॉजी से लैस खास 2 मिनट क्रिस्प की मदद से आप मात्र 2 मिनट में व्यंजन पका सकते हैं।

नए जेट सी माइक्रोवेव ओवंस की मोहक और आकर्षक रेंज 3डी डिस्ट्रीब्यूशन से युक्त है, जो पैटेंट किए हुए यूरोपियन क्रिस्प पैन को मात्र 2 मिनट में 0-210*सेल्सियस तक गर्म कर देती है, जिसमें खाना पूरी तरह पक जाता है। यह बिना तेल के खाना पकाने की उपयुक्त अवस्था भी उत्पन्न करता है, जिससे उपभोक्ता बिना किसी अपराध बोध के तला हुआ खाना खाने में प्रवृत्त हो सकते हैं। न्यू शेफ मेनू में आपका पसंदीदा स्वास्थ्यप्रद भोजन तैयार करने के लिए आसानी से बनाई जा सकने वाली विभिन्न ऑटो कुक रेसीपीज मौजूद हैं। इन ओवनों में एपेटाइजर्स से लेकर डेजर्ट्स तक हर चीज पकाई जा सकती है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »