19 Apr 2024, 02:04:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

GST पर जनता किसके साथ, ये तो गुजरात चुनाव बताएगा: जेटली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2017 11:38AM | Updated Date: Oct 15 2017 11:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बीजेपी सरकार द्वारा लिए गए आर्थिक फैसलों की आलोचना कर रही विपक्ष पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने हमला बोला है। अमेरिका दौरे पर गए जेटली ने विपक्ष से कहा, गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे आने दीजिए। पता चल जाएगा कि जनता किसके साथ है।नोटबंदी के बाद हुए यूपी विधानसभा चुनाव में जो हुआ हम सबने देखा।वित्तमंत्री ने ये बातें वॉशिंगटन डीसी में कही।
 
जेटली ने कहा कि आईबीसी, दिवाला कानून, जीएसटी, नोटबंदी जैसे फैसलों के लिए साहस की जरूरत होती है।विश्व ने भारत के इन सख्त कदमों की तारीफ की है।उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था में 3 सालों से नरमी देखी जा रही है, लेकिन इस दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था तरक्की पर रही।इसी कारण हम संरचनात्मक सुधारों की ओर काम कर पाए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »