20 Apr 2024, 20:26:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रिलायंस जियो का दीपावली ऑफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2017 12:41PM | Updated Date: Oct 12 2017 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने अपनी सेवा के प्रीपेड ग्राहकों के लिए दीपावली पेशकश की घोषणा की है। इसके तहत सेवा के ग्राहक 399 रूपए का रिचार्ज कराकर मौजूदा किफायती टैरिफ का लाभ ले सकते हैं। पेशकश के अनुसार 399 रूपए में तीन महिने का पूरे अन्य सीमित प्लान ग्राहकों को मिलेगा। इसमें मुफ्त वॉयस कॉल, फ्री एसएमएस , रोंमिग और एसटीडी सभी मुफ्त होंगे। इसके अलावा एक जीबी डेटा ग्राहक रोजाना इस्तेमाल कर सकेगा। कंपनी ने कहा है कि एक जीबी के बाद डेटा स्पीड में कमी जरूर आएगी पर यह भी असीमित होगा।
 
जियो ने कहा है कि यह पेशकश सीमित समय तक ही उपलब्ध रहेगी। जियो दीपावली 'धन धना धन' ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को 12 से 18 अक्टूबर तक रिचार्ज कराना होगा। इसे एडवांस रिचार्ज माना जायेगा और ग्राहकों की मौजूदा प्लान की समयावधि खत्म होने के बाद ही यह प्लान लागू होगा। कंपनी मौजूदा टैरिफ प्लान्स में 19 अक्टूबर से बदलाव कर सकती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »