19 Apr 2024, 23:54:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

4 दिन की के बाद गिरे गोल्‍ड के भाव, चांदी की चमक बरकरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2017 5:05PM | Updated Date: Oct 11 2017 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु के कमजोर पड़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 15 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 30,600 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं की ओर से माँग आने से चाँदी 75 रुपए चमककर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 41,065 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी सोने में मामूली गिरावट रही। सोना हाजिर 0.45 डॉलर की गिरावट के साथ 1,288.45 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.3 डॉलर लुढ़ककर 1,291.5 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सितंबर में हुई बैठक का विवरण जारी होने से पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। इससे सोने में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। चाँदी हाजिर भी गत दिवस के 17.20 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »