24 Apr 2024, 08:40:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

कतर एयरवेज: भारतीय यात्रियों के लिए सस्ते में उड़ने का ऑफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2017 6:32PM | Updated Date: Oct 4 2017 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कतर एयरवेज ने अपनी 20वीं वर्षगांठ पर भारतीय यात्रियों के लिए विशेष पेशकश की है। इस खास पेशकश के तहत 20-‘ईजी वीजा’ डेस्टिनेशन के लिए किराए में छूट दी जाएंगी। कंपनी ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि इस पेशकश के तहत भारतीय यात्री वीजा के लिए ऑनलाइन आवेदन देने, पहुंचने पर वीजा (वीजा ऑन अराइवल) और चुनिंदा मामलों में बिना वीजा के आगमन की सुविधा का लाभ उठा सकते है। इसके अलावा उन्हें किराए में इकोनॉमी क्लास में 40 फीसदी तक और बिजनेस क्लास में 30 फीसदी तक की छूट दी जाएंगी। यह ऑफर बुधवार 4 अक्टूबर से 25 दिसंबर 2017 तक लागू रहेगा।
 
कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक (भारतीय उपमहाद्वीप) नवीन चावला ने कहा कि ‘हम भारतीय यात्रियों को यह पेशकश कर काफी उत्साहित है। यह पेशकश हमारी 20वीं वर्षगांठ के मौके पर उन्हें 20 शानदार जगहों की यात्रा कम किराये पर करने की सुविधा देता है।’कतर एयरवेज ने जिन 20 जगहों में यह खास पेशकर ऑफर की है उनमें अम्मान, बाकू, बेरूत, बेलग्रेड, बुखारेस्ट, दोहा, कीव, मालदीव, मापुतो, नैरोबी, प्राग, सराजेवो, सेशल्स, सोफिया, स्कोप्ज, त्बलिसी, वर्साय, येरेवां, जागरेब और जंजीबार शामिल है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »