25 Apr 2024, 05:28:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आम लोगों को बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल हुआ दो रुपए सस्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2017 8:40PM | Updated Date: Oct 3 2017 8:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से विवादों में घिरने के बाद केंद्र सरकार ने अहम कदम उठाया है। सरकार ने बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल से बेसिक एक्साइज ड्यूटी घटा दी है, जिसके चलते पेट्रोल और डीजल के दाम दो रुपए प्रति लीटर की दर से कम हो गए है। यह नई दर मंगलवार आधी रात से लागू होंगी। सरकार के ऊपर पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने का काफी दबाव था। पिछले दो महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला, जिसको लेकर सिर्फ विपक्ष ने ही नहीं, बल्कि राजग की सहयोगी शिवसेना ने भी सरकार पर निशाना साधा था। 
 
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने तो यहां तक कह दिया था कि भारत से ज्यादा सस्ता पेट्रोल और डीजल पाकिस्तान में बिक रहा है। माना जा रहा है कि पेट्रोल की कीमत में बढ़ोत्तरी के लिए सिर्फ कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा जिम्मेदार नहीं है, बल्कि सरकार की तरफ से इस पर लगाया जाने वाला टैक्स भी एक वजह है। इससे सरकार को अच्छा-खासा राजस्व भी हासिल हो रहा है। वित्त वर्ष 2016-17 में सरकार को पेट्रोल-डीजल से 2.67 लाख करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। आंकड़ों के मुताबिक ऑयल कंपनियों के स्तर पर 31 रुपए में 1 लीटर पेट्रोल तैयार होता है। इसके बाद इस पर केंद्र सरकार की तरफ से टैक्स वसूला जाता है यानी एक लीटर पर 48 रुपए से ज्‍यादा तो सिर्फ टैक्स देना पड़ता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »