19 Apr 2024, 16:16:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फिर महंगी हुई रसोई गैस, हवाई सफर भी हो सकता है महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 2 2017 8:43PM | Updated Date: Oct 2 2017 8:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जेट फ्यूल यानी कि एविएशन टर्बाइन फ्यूस (एटीएफ) की कीमत में 6 फीसद का इजाफा कर दिया गया है। अगस्त महीने से अब तक कीमतों में यह लगातार तीसरा इजाफा है। इस इजाफे के साथ ही अब दिल्ली में एटीएफ की कीमत 53,045 रुपए प्रति किलो लीटर, जबकि इससे पहले यह 50,020 रुपए प्रति किलो लीटर पर बिक रहा था यानी यह सीधे सीधे 3,025 रुपए प्रति किलो लीटर का इजाफा है। कीमतों में लगातार तीसरे महीने हुआ इजाफा यह तीसरा लगातार महीना है जब एटीएफ फ्यूल में इजाफा किया गया है। 
 
एक सितंबर को कीमतों में 4 फीसद का इजाफा किया गया था यानी 1,910 रुपए प्रति किलो लीटर का इजाफा। एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़े एटीएफ के साथ ही एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। रसोई गैस (एलपीजी) के दाम 1.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए हैं। आपको बता दें कि सरकार ने एलपीजी पर सब्सिडी समाप्त करने के लिए हर महीने इसकी कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। आईओसी ने कहा कि दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम अब 488.68 रुपए होगा। अभी तक यह 487.18 रुपए है। इससे पहले 1 सितंबर को एलपीजी के दाम 7 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »