20 Apr 2024, 21:45:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

LPG सिलेंडर के दामों में इजाफा, विमानों का ईंधन भी हुआ महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2017 5:30PM | Updated Date: Oct 1 2017 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विमान र्इंधन एटीएम के दाम छह प्रतिशत बढ़ गए हैं। अगस्त से यह जेट र्इंधन कीमतों में लगातार तीसरी बढ़ोतरी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों में मजबूती की वजह से यहां भी एटीएफ के दाम बढ़े हैं। 

दिल्ली में अब एटीएफ का दाम 3,025 रुपए बढ़कर 53,045 रुपए प्रति किलोलीटर होगा। अभी तक इसकी कीमत 50,020 रुपए प्रति किलोलीटर है। इंडियन आयल कॉरपोरेशन ने नए मूल्यों की जानकारी दी है। इससे पहले एक सितंबर को एटीएफ कीमतों में चार प्रतिशत या 1,910 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।

इसके अलावा रसोई गैस के दाम 1.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए हैं। सरकार ने एलपीजी पर सब्सिडी समाप्त करने के लिए हर महीने इसकी कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। आईओसी ने कहा कि दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम अब 488.68 रुपए होगा। अभी तक यह 487.18 रुपए है। इससे पहले एक सितंबर को एलपीजी के दाम सात रपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। 

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 31 जुलाई को लोकसभा को सूचित किया था कि सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों को सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम हर महीने चार रुपए बढ़ाने को कहा है जिससे अगले साल मार्च तक सारी सब्सिडी समाप्त की जा सके। 

एक अगस्त को सिलेंडर के दाम 2.31 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। सूत्रों का कहना है कि इसी के मद्देनजर एक सितंबर को पेट्रोलियम कंपनियों ने अधिक मूल्यवृद्धि की है। पिछले साल जुलाई से मासिक वृद्धि की योजना लागू होने के बाद से सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 69.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ चुका है। जून, 2016 में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का मूल्य 419.18 रुपए था। सरकार ने इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों को सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम दो रुपए मासिक बढ़ाने को कहा था। अब सब्सिडी को शून्य पर लाने के लिए इसे चार रपये कर दिया गया है। 

बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम भी डेढ़ रुपए बढ़ाकर 599 रुपए कर दिया गया है। इससे पहले एक सितंबर को इसका दाम 73.5 रपये बढ़ाकर 597.50 रुपए प्रति सिलेंडर किया गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »