24 Apr 2024, 11:20:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने की कीमतों में टिकाव, चांदी के दाम उछले, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2017 12:28PM | Updated Date: Sep 30 2017 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। औद्योगिक इकाइयों की उठान बढ़ने और विदेशों में मजबूती के रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत 300 रुपए की तेजी के साथ 40,800 रुपए प्रति किग्रा हो गई। दूसरी ओर छिटपुट सौदों के कारण सोने की कीमत 30,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बनी रही। बाजार सूत्रों ने चांदी में तेजी आने का श्रेय सकारात्मक वैकि संकेतों और घरेलू हाजिर बाजार में औद्योगिक इकाइयों की मांग में आई तेजी को दिया। 
 
वैकि स्तर पर न्यूयॉर्क में कल के कारोबार में चांदी 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 16.84 डॉलर प्रति औंस और सोना 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,286.70 डॉलर प्रति औंस हो गया। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए तथा बिकवाल 75,000 रुपये प्रति 100 सैकड़ा के स्तर पर पूर्ववत बना रहा। दूसरी ओर 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव क्रमश 30,750 रुपए और 30,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पूर्ववत रहा। कारोबार में सोने में 250 रुपए की गिरावट आई थी। गिन्नी का भाव 24,700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित रहा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »