19 Apr 2024, 21:35:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मुंबई को पीयूष का तोहफा, लाखों यात्रियों को होगा फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2017 1:37PM | Updated Date: Sep 29 2017 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि सरकार की योजना अगले तीन साल में मुंबई की उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को दुगना करने की है। उन्होंने कहा कि रेलवे महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर उपलब्ध बुनियादी ढांचे का पुनर्मूल्यांकन कर रहा है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम सिग्नल प्रणाली को अपग्रेड करने और ट्रेनों की लंबाई बढ़ाकर 15 डिब्बे करने पर गौर कर रहे है। मंत्री ने कहा कि शनिवार 100 नई सेवाएं आरंभ की जाएंगी। इन 100 सेवाओं में से 32 नई सेवाएं पश्चिमी रेलवे में और 68 सेवाएं मध्‍य रेलवे में शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि नई सेवाओं के शुरू होने से 77 लाख लोगों को फायदा होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »