18 Apr 2024, 22:14:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दशहरे से ठीक पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2017 5:35PM | Updated Date: Sep 28 2017 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मांग में गिरावट के बीच विदेशों में कमजोर रुख के कारण दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरूवार सोने की कीमत 250 रुपए की गिरावट के साथ 30,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माताओं के कमजोर उन के कारण चांदी की कीमत भी 300 रुपए घटकर 40,500 रुपए प्रति किलो रह गई।
 
बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस वर्ष ब्याज दर बढ़ाने की संभावना बढ़ने के बाद डॉलर मजबूत हो गया और सर्राफा मांग प्रभावित हुई। इसके कारण विदेशों में कमजोरी का रुख कायम हो गया जिससे स्थानीय स्तर पर सर्राफा बाजार में मंदी दिखाई दी। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्ध वाले सोने का भाव 250- 250 रुपए की गिरावट के साथ क्रमशः 30,750 रुपए और 30,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »