24 Apr 2024, 13:31:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

100 रूपए और 5 रूपए का सिक्का जारी करेंगी सरकार, जानिए अहम बातें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2017 9:04PM | Updated Date: Sep 12 2017 9:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार जल्द 100 रुपए का सिक्का जारी करने जा रही है। वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर इस बारे में जानकारी दी है, जिसके मुताबिक डॉ एमजी रामचंद्रन की जन्‍म शताब्‍दी के मौके पर सरकार 100 रुपए का नया सिक्का जारी करेंगी। वहीं 5 रुपए का नया सिक्का भी रामचंद्रन के सम्मान में जारी किया जाएंगा। वित्‍त मंत्रालय ने 11 सितंबर को इस बारे में अधिसूचना जारी कर जानकारी दी। 
 
कहा कि एआईएडीएमके संस्‍थापक डॉ.एमजी रामचंद्रन के जन्‍म शताब्‍दी के मौके पर 100 रुपए का और 5 रुपए का नया सिक्‍का भी जारी करेंगी। 100 रुपए के सिक्‍के का आकार 44 मिलीमीटर होगा। इस सिक्के में धातुओं के रूप में चांदी, कॉपर, निकिल और जिंक का मिश्रण होगा। 100 रुपए के नए सिक्‍के के अगले भाग में अशोक स्‍तंभ पर शेर का मुख होगा। सिक्‍के के पीछे डॉ. एमजी रामचंद्रन की आकृति छपी होगी। इसका वजन 35 ग्राम होगा। वहीं 5 रुपए के नए सिक्के का आकार 23 मिलीमीटर का होगा। इसका वजन 6 ग्राम होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »