18 Apr 2024, 15:45:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

भारत को शीर्ष तीन बाजारों शामिल करना चाहती है कोका कोला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2017 4:51PM | Updated Date: Sep 1 2017 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कोका कोला भारत को अपने शीर्ष तीन बाजारों में शामिल करना चाहती है। कंपनी चाहती है कि भविष्य में भारत उसका तीसरा सबसे बड़ा बाजार हो जो इस समय छठे स्थान पर है। कोका कोला के अध्यक्ष व मुख्य कार्याधिकारी जेम्स क्विंसी ने यह जानकारी दी। उन्होंने भारत को महान देश व कारोबार के लिए महत्वपूर्ण जगह करार देते हुए कहा कि बिक्री में हाल ही में आई गिरावट पीछे छूट गई है तथा वह भारत के कारोबार को और बड़ा बनाने के लिए नींव को मजबूत करेंगे।
 
उन्होंने कहा,  'बीते कुछ साल से हम भारत में निवेश कर रहे हैं, काफी रोजगार व कारोबार सृजित करते हुए और यह कोक व्यवस्था में छठा सबसे बड़ा बाजार बन गया है।' उन्होंने कहा, केके (कोका कोला इंडिया के अध्यक्ष टी कृष्णकुमार) के समक्ष तात्कालिक चुनौती निकट भविष्य में पांचवें नंबर पर आना है, लेकिन अंतत: भारत के लिए मेरी सोच तो यही है कि यह कोका कोला के लिए दुनिया के तीन प्रमुख बाजारों में से एक हो। इस साल मई में ही क्विंसी को सीईओ के रूप में पदोन्नत किया गया है। उन्होंने कहा कि अनेक अवसरों व बड़े भविष्य के साथ भारत महान देश है और कोका कोला यहां अच्छा कारोबार खड़ा करना चाहती है। कोका कोला ने 2020 तक यहां पांच अरब डॉलर से अधिक निवेश की घोषणा की हुई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »