25 Apr 2024, 22:36:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फिर फूटा सिलेंडर बम! LPG गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2017 1:21PM | Updated Date: Sep 1 2017 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल पर अभी तक लगभग 7 रुपए की मंहगाई से उपभोक्ता उबरे नहीं थे कि अचानक रसोई गैस के दामों में आग सी लग गई है। रसोई गैस का सिलिंडर 73 रुपए 50 पैसे से महंगा हो गया है। ये कीमतें रात से ही लागू हो गयीं हैं। अब घरेलू सिलिंडर की कीमत 597 रुपये 50 पैसे हो गयी है। 

पिछले अगस्त  माह में केन्द्र सरकार ने अपनी तेल कंपनियों से कहा था कि वह रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में प्रति माह 4 रुपए की बढ़ोत्तरी करना शुरू कर दे। ऐसा तेल कंपनियों को तब तक करना है जबतक रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) पर सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी पूरी तरह से खत्म न हो जाए।
 
अभी केन्द्र सरकार 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर पर लगभग 87 रुपए की सब्सिडी देती है। यह कदम पेट्रोल, डीजल समेत सभी तेल उत्पाद से सरकारी सब्सिडी को खत्म करने के लिए उठाया गया है।
 
रसोई गैंस के लिए केन्द्र सरकार ने गिव इट अप कैम्पेन चलाते हुए तेल कंपनियों को पहले ही 2 रुपए प्रति माह कीमतों में इजाफा करने की मंजूरी दे दी थी। अब केन्द्र सरकार ने रसोईं गैस की सब्सिडी के बोझ को कम करने की रफ्तार दो गुनी कर दी है
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »