25 Apr 2024, 16:43:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2017 7:33PM | Updated Date: Aug 30 2017 7:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रही गिरावट के बीच सुस्त जेवराती मांग से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना कल की भारी बढ़त खोता हुआ 30,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, औद्योगिक मांग के कमजोर पड़ने से चांदी भी 500 रुपए फिसलकर 40,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। उत्तर कोरिया और अमरीका के बीच जारी तनाव के कम होने की संभावना से दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा है। हालांकि वैश्विक मंच पर उथल-पुथल के माहौल से पीली धातु की चमक उतनी फीकी नहीं हो पाई।
 
लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 1.50 डॉलर लुढ़क कर 1,309.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। दिसंबर का अमरीकी सोया वायदा भी 4.6 डॉलर फिसलकर 1,314.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर हालांकि 0.03 डॉलर की बढ़त के साथ 17.42 डॉलर प्रति औंस पर रही। विश्लेषकों का कहना है कि उत्तर कोरिया द्वारा जापान के ऊपर से मिसाइल दागे जाने की घटना से वैश्विक स्तर पर निवेशक पीली धातु पर टूट पड़े थे जिससे घरेलू बाजार में इसके भाव नौ माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए थे। उनके अनुसार सोने की कीमतों में आज आई गिरावट डॉलर की मजबूती और मुनाफा वसूली के कारण है। इस पर घरेलू मांग का उतना प्रभाव नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »