26 Apr 2024, 03:26:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लोगों के हाथ में आए 50-200 रुपए के नए नोट, जानें क्या है खासियत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2017 2:10PM | Updated Date: Aug 25 2017 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में 50 और 200 के नए नोट आ गए हैं। लोग 50 और 200 के नए नोट निकालने के लिए पहुंचे। कई लोगों को नए नोट मिल भी गए। आपको बता दें कि पुराने नोट भी चलते रहेंगे। 200 का नोट पहली बार चलन में आया है। दोनों नए नोटों पर आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल के दस्तखत होंगे। 50 रुपए के इन नए नोटों पर देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है। नोट के पिछले हिस्से में विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हम्पी की तस्वीर छापी गईं हैं।
 
हालांकि अभी पुराने 50 रुपए के नोट चलन में रहेंगे। नए 50 के नोट की चौड़ाई 66 मिलीमीटर और लंबाई 135 मिलीमीटर की है। पिछले महीने से सोशल मीडिया में 50 रुपए और 200 रुपए के नोटों की तस्वीर आ रही थीं। सरकार ने बुधवार को पुष्टि की थी कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 200 रुपए की का नया नोट भी जारी किया जाएगा। 200 रुपएके नए नोट का रंग ब्राइट येलो है। इसके पीछे सांची स्तूप का प्रतिकृति उकेरी गई है। 25 अगस्त से यह नोट रिजर्व बैंक के कुछ चुनिंदा शाखाओं और कुछ अन्य बैंकों की चुनिंदा शाखाओं में उपलब्ध होंगे।
 
यह नोट भी महात्मा गांधी सीरीज के ही हैं। इस पर रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। नोट की लंबाई 146 मिलीमीटर और चौड़ाई 66 मिलीमीटर है। नए नोट में भी सुरक्षा मानकों का खास ध्यान रखा गया है। इसके अलावा दृष्टि बाधितों के लिए भी इसमें सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं। करेंसी नोट के ऊपरी हिस्से पर 200 हिन्दी (देवनागरी) और अंग्रेजी (रोमन) दोनों में लिखा गया है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »