24 Apr 2024, 04:05:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बैंक ऑफ इंडिया ने बचत खातों पर ब्याज दर घटाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2017 3:27PM | Updated Date: Aug 24 2017 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बैंक ऑफ इंडिया ने 50 लाख रुपए तक के बचत बैंक खातों में जमा राशि पर दी जाने वाली ब्याज की दर 0.50 फीसद कम कर 3.5 प्रतिशत कर दी है। हालांकि 50 लाख रुपए से अधिक की बचत बैंक खाते की राशि पर चार प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता रहेगा। बैंक ने मुंबई शेयर बाजार को बताया कि बचत-बैंक खाते पर दो स्तरीय ब्याज दर लागू कर रहा है।
 
इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सबसे पहले 31 जुलाई को बचत बैंक खाते पर ब्याज घटाया था। उसने ऐसे खातों में एक करोड़ रुपए या उससे कम की जमा राशि पर ब्याज 0.50 फीसदी घटाकर 3.5 प्रतिशत कर दिया था। उसके बाद एक्सिस बैंक और एचडीएफी बैंक जैसे निजी बैंकों ने भी बचत बैंक खातों पर ब्याज दर कम कर दी है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा और कर्नाटका बैंक भी ब्याज दर घटा चुके है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »