20 Apr 2024, 17:16:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

चमकते पीले रंग का 200 रुपए का नोट कल जारी करेगा रिजर्व बैंक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2017 1:37PM | Updated Date: Aug 24 2017 4:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय रिजर्व बैंक पहली बार 200 रपये का नोट कल जारी करने जा रहा है जिससे चलन में छोटे मूल्य के नोटों की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्री अरण जेटली ने कल ही घोषणा की थी कि सरकार ने केंद्रीय बैंक को 200 रुपए का नोट लाने की अनुमति दे दी है। 

केंद्रीय बैंक ने आज जारी बयान में कहा कि इस नए नोट के पृष्ठ भाग में विश्व प्रसिद्ध सांची स्तूप का रूपांकन होगा। इस नोट की पृष्ठभूमि चमकदार पीले रंग की होगी। 

बयान में कहा गया है कि रिजर्व बैंक 25 अगस्त, 2017 को महात्मा गांधी श्रृंखला में 200 रुपए का नया नोट जारी करेगा। इस पर रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। यह नोट चुनिंदा रिजर्व बैंक कार्यालयों तथा कुछ बैंकों से जारी किया जाएगा। किसी थीम पर आधारित करेंसी नोटों की नई नीति के तहत इस करेंसी नोट पर सांची स्तूप का रूपांकन तथा स्वच्छ भारत अभियान का प्रतीक चिह्न व नारा अंकित होगा। विश्व प्रसिद्ध सांची स्तूप देश की समृद्ध प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।

पिछले साल नवंबर में सरकार ने पुराने 500 और 1000 रुपए के नोटों को नोट बंद करने की घोषणा की थी। इसके बाद 500 का नया नोट तथा नया 2,000 का नोट जारी किया गया था। नोटों  इसकी वजह से प्रणाली में छोटे नोटों की कमी हो गई है और 50 तथा 100 रुपए के नोट पर दबाव बढ़ा है।  

रिजर्व बैंक ने कहा कि अन्य विशेषताओं के अलावा इस नए नोट में बीच में महात्मा गांधी का चित्र होगा। साथ ही अंकों में 200 रुपए के चिन्ह के साथ अंकित होगा। इसमें हरी से बदल कर नीली झलकने वाली स्याही का इस्तेमाल किया जाएगा। दृष्टिबाधितों की सुविधा के लिए इस नोट में इसकी पहचान की कुछ विशिष्टताएं जोड़ी गई हैं। इसमें महात्मा गांधी की तस्वीर, अशोक स्तंभ और पहचान चिन्ह तथा र 200 के सूक्ष्म-पाठ के साथ अंग्रेजी   'एच ' चिह्न् को उभरे रूप में मुद्रित किया गया गया है। इसके लिए नोट के दाएं और बाएं चार-चार तिरछी धारियां होंगी और उनके बीच में दो दो वृत्त उभार के साथ मुद्रित होंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »