29 Mar 2024, 12:24:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

200 रु. महंगी हुई चांदी - सोने के भी बढ़े दाम, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 2:43PM | Updated Date: Aug 19 2017 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं की ग्राहकी बढ़ने से सोना 90 रुपए चमककर 29,950 रुपए प्रति दस ग्राम पर और चांदी 200 रुपए की बढ़त के साथ 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर शुक्रवार को करीब नौ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद सोने पर दबाव रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उनके विवादास्पद मुख्य रणनीतिकार स्टीफन बैनन को हटाये जाने के बाद अमेरिकी डॉलर और शेयर बाजारों में आई तेजी के दबाव में सोना-चांदी फिसल गए।
 
लंदन और न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सप्ताहांत पर सोना हाजिर 4.75 डॉलर की गिरावट के साथ 1,283.85 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोया वायदा 2.1 डॉलर टूटकर 1,290.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर भी 0.06 डॉलर फिसलकर 16.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »