20 Apr 2024, 17:34:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

RBI ने की घोषणा - जल्द बाजार में आएगा 50 रुपए का नया नोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 10:55AM | Updated Date: Aug 19 2017 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया (आरबीआई) जल्द ही महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज में 50 रुपये के नए नोट जारी करने जा रहा है। नए नोट के पिछले हिस्से पर रथ के साथ हम्पी की आकृति होगी, जो देश की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करेगी। नोट पर आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि इससे पहले जारी सभी सीरीज के 50 रुपए के पुराने नोट चलते रहेंगे। फिरोजी कलर के नए नोट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर है और इसका साइज पुराने 50 के नोट के जितना है। केंद्रीय बैंक 200 रुपए के नोट भी छाप रहा है।

ऐसा होगा सामने का हिस्सा
नोट पर अंकों में 50 लिखा होगा।
देवनागरी में भी 50 (५०) अंकित होगा।
बीच में महात्मा गांधी की तस्वीर।
बहुत महीन अक्षरों में आरबीआई भारत, इंडिया और 50 लिखा होगा।
सुरक्षा धागे पर भारत और आरबीआई अंकित होगा।
दाहिने हिस्से पर अशोक स्तंभ।
महात्मा गांधी की तस्वीर और '50' का वॉटरमार्क।
 
पिछला हिस्सा
नोट के बाएं हिस्से पर नोट प्रिंटिंग का साल।
स्वच्छ भारत का लोगो और नारा।
लैंग्वेज पैनल।
रथ के साथ हम्पी।
देवनागरी लिपि में 50 (५०) लिखा होगा।
नोट का साइज 66मिमी गुणित 35 मिमी होगा।
 
क्या है हम्पी
कर्नाटक स्थित हम्पी यूनेस्को द्वारा घोषित वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। हम्पी कर्नाटक की तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित  गौरवशाली साम्राज्य विजयनगर का अवशेष है। पुरातत्व लिहाज से हम्पी एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »