नई दिल्ली। विदेशों में मजबूती के बावजूद स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोना 190 रूपए की गिरावट के साथ 30,000 रूपए के स्तर से नीचे 29,860 रूपए प्रति 10 ग्राम रह गया।
आद्योगिक इकाइयों और सिक्का विनिर्माओं की उठान घटने से चांदी भी 200 रूपए की गिरावट के साथ 40,000 रूपए प्रति किलो के भाव पर बंद हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में मौजूदा स्तर पर आभूषण और फुटकर विक्रेताओं की मांग में गिरावट के कारण मुख्यत: सोने की कीमतों में गिरावट आई लेकिन विदेशों में मजबूती के रख ने गिरावट पर कुछ अंकुश लगा दिया।
वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.44 प्रतिशत मजबूत होकर 1,293.20 डालर प्रति औंस और चांदी 0.56 प्रतिशत के सुधार के साथ 17.10 डालर प्रति औस पर पहुंच गई। दिल्ली में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव प्रति दस ग्राम क्रमश: 300-300 रूपए की गिरावट के साथ 29,860 रूपए और 29,710 रपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। कल के कारोबार में इसमें 300-300 रूपए की तेजी आई थी।
हालांकि सीमित सौदों के बीच गिन्नी प्रति नग 24,500 रूपए पर अपरिवर्तित रही। सोने की ही तरह चांदी तैयार 200 रूपए घटकर प्रति किलो 40,000 रूपए और साप्ताहिक डिलीवरी 240 रूपए की गिरावट के साथ 39,060 रूपए रह गई। हालांकि चांदी सिक्कों के भाव भी प्रति सैकड़ा (लिवाल) 73,000 और (बिकवाल) 74,000 रूपए के स्तर पर स्थिर रहे।