20 Apr 2024, 13:24:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंफोसिस के CEO विशाल ने दिया इस्तीफा, प्रवीण को मिली जिम्मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2017 10:57AM | Updated Date: Aug 18 2017 1:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। देश की दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी इंफोसिस के सीईओ पद से विशाल सिक्का ने इस्तीफा दे दिया है। विशाल की जगह प्रवीण राव को अंतरिम CEO बनाया गया है। कहा जा रहा है विशाल सिक्का का प्रमोटरों के साथ लगातार मतभेद चल रहा था, जिसकी वजह से उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दिया है। विशाल सिक्का का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए कंपनी ने उन्हें प्रमोशन देकर एग्जिक्युटिव वाइस चेयरमैन बना दिया है। इस खबर के बाद इंफोसिस का शेयर शुरुआती कारोबार में भी 6 फीसद से ज्यादा टूट गया।
 
कंपनी ने यूबी प्रवीण राव को अंतरिम सीईओ और एमडी नियुक्त किया गया है। BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) को लिखे पत्र में कंपनी के सेक्रेटरी एजीएस मणीकांत ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि इस्तीफा 18 अगस्त को हुई बोर्ड मीटिंग में स्वीकार कर लिया गया। इंफोसिस ने विशाल सिक्का को 1 अगस्त 2014 को सीईओ बनाया था। 2015-16 में उन्हें करीब 50 करोड़ रु. का पैकेज मिला था। साल 2016 में उनका पैकेज 74 करोड़ रु कर दिया गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »