20 Apr 2024, 00:34:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

30 रुपए महंगा हुआ - चांदी के भी बढ़ें दाम, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2017 2:58PM | Updated Date: Aug 12 2017 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। घरेलू स्तर पर खुदरा जेवराती मांग ठीक-ठाक रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 30 रुपए की बढ़त बनाता हुआ 30,050 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग में सुधार से चांदी भी 70 रुपए की तेजी में 40,200 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 4.9 डॉलर की बढ़त में सप्ताहांत पर 1,288.80  डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसी तरह दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.9 डॉलर की बढ़त में शुक्रवार को 1,295 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर भी तेजी में 17.06 डॉलर प्रति औंस पर रही।
 
बाजार विश्लेषकों का कहना है कि दोनों कीमती धातुओं की बढ़त के पीछे वैश्विक तेजी ही मुख्य वजह है। अभी घरेलू मांग सामान्य है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच जारी तनाव से सोने में निवेश को बढावा मिल रहा है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »