29 Mar 2024, 19:42:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महिला-पुरूष के बीच भेदभाव में फंसा गूगल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2017 4:26PM | Updated Date: Aug 11 2017 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पालो अल्टो (अमेरिका)। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुदंर पिचाई ने कंपनी में महिला पुरूष के बीच भेदभाव के मुद्दे पर बुलाई गई आंतरिक टाउनहॉल बैठक को रद्द कर दिया है। कर्मचारी के प्रबंधन के सवाल कंपनी की आंतरिक मैसेजिंग सेवा से आनलाइन लीक हो गए। 
पिचाई ने कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा कि गूगल के कई कर्मचारी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और उन्हें आशंका है कि टाउनहॉल में बोलने पर उन्हें बाहर किया जा सकता है। टाउनहॉल शुरू होने से एक घंटे पहले भेजे ईमेल में पिचाई ने कहा कि कंपनी कई और मंच बनाने का प्रयास करेगी जहां कर्मचारी बिना किसी झिझक के अपनी बात रख सकेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »