24 Apr 2024, 22:48:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना हुआ 30 हजारी, चांदी भी चमकी, जानिए आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2017 3:21PM | Updated Date: Aug 11 2017 3:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं की तेजी बरकरार रहने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना लगातार तीसरे दिन बढ़त बनाता हुआ 180 रुपए उछलकर  30,000 के आंकड़े के पार पांच माह  के उच्चतम स्तर 30,020 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक तेजी के दम पर चांदी भी 60 रुपए चमककर 40,130 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 1.60 डॉलर चमककर 1,288.05  डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसी तरह दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.7 डॉलर उछलकर 1,293.8  डॉलर प्रति औंस बोला गया। चाँदी हाजिर भी 0.05 डॉलर चमककर 17.112 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गयी।
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि सोने की कीमतों में आयी यह तेजी वैश्विक कारणों से बढ़ी है। इसमें स्थानीय मांग  में उतना योगदान नहीं है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल उत्तर कोरिया को फिर चेतावनी देते हुए कहा कि वह गुआम या अमेरिका के किसी भी मित्र राष्ट्र पर हमला करने की न सोचे। श्री ट्रंप ने साथ ही यह भी कहा कि उत्तर कोरिया को करारा जवाब देने की पहले की चेतावनी संभवत: उसे काफी नहीं लगी है। उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच जारी इस तनातनी से निवेशक जोखिम भरे निवेश से कतरा रहे हैं जिससे वैश्विक शेयर बाजार लुढ़कने लगे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »