25 Apr 2024, 07:25:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अगर आप ये ट्रेन में सफर करते हैं तो ऐसे आपकी जेब से बचेंगे पैसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2017 2:56PM | Updated Date: Aug 10 2017 2:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आगरा। देश की किसी भी राजधानी एक्सप्रेस में अगर आप खाना खाएंगे, तभी आपको उसका शुल्क देना होगा। अभी तक किराए के साथ कैटरिंग शुल्क देने की अनिवार्यता को रेलवे ने खत्म किया है। टिकट बुकिंग के समय आप ये फैसला ले सकते हैं।

देश की सभी राजधानी एक्सप्रेस में सुबह और शाम का खाना दिए जाने की व्यवस्था है। इसका कैटरिंग शुल्क आपसे टिकट बुकिंग के समय किराए के साथ ही लिया जाता है। ट्रेन के अंदर जो लोग खाना नहीं खाते, उन्हें बेवजह खाने का भुगतान किराये के साथ करना पड़ता था। इस कारण उन्हें टिकट भी महंगा पड़ता था, मगर अब रेलवे ने इस ऑप्शनल किया है।
 
अगर सुविधा चाहते हैं तो किराये के साथ कैटरिंग शुल्क देना होगा, अगर नहीं चाहते हैं तो शुल्क किराये में से खत्म कर दिया जाएगा। आगरा से इन ट्रेनों में लीजिये लाभ आगरा रेल मंडल से बंगलूरू राजधानी, चेन्नई राजधानी और अगस्त क्रांति राजधानी गुजरती हैं। बंगलूरू और चेन्नई राजधानी आगरा कैंट से और अगस्त क्रांति मथुरा स्टेशन से निकलती है। इन ट्रेनों में आगरा से सफर करने वाले यात्री आगरा से इसका लाभ ले सकते हैं। शताब्दी और दूरन्तो में भी होगा शुरू रेलवे राजधानी के बाद शताब्दी और दूरन्तो में भी इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी कर रहा है। डीसीएम डॉ. त्यागी बताते हैं कि राजधानी में इसकी शुरुआत हुई है। जल्द ही शताब्दी, दूरन्ता व अन्य वीआईपी ट्रेनों में भी यह व्यवस्था लागू की जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »