18 Apr 2024, 11:36:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दिवाली शॉपिंग में आएगी दिक्‍कत नहीं मिलेंगे 500-2000 के नोट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2017 1:19PM | Updated Date: Aug 10 2017 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इस बार दिवाली पर शॉपिंग करने में आपको दिक्कत आ सकती है। क्योंकि इस बार दिवाली पर एटीएम से 500 और 2000 के नोट नहीं निकलेंगे। दरअसल, आरबीआई ने बैंकों को पत्र लिखकर इस तरह की व्यवस्था करने को कहा है। आरबीआई ने कहा कि कि अक्टूबर से कुल एटीएम के 10 फीसदी एटीएम मशीन में केवल 100 रुपए का नोट डाले जाएं। 
 
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक  500 के नोट की कमी मार्केट में हो गई, वहीं इस तरह की खबरें आ रही हैं कि 2 हजार के नोट छपना कम हो गए हैं। इस वजह से एटीएम में केवल 100 के नोट सप्लाई किए जा रहे हैं। 500 रुपए के नोट को लोगों ने फिर से जमा करना शुरू कर दिया है, जिसके चलते यह कमी हुई है।
 
वहीं एसबीआई के दिल्ली जोन के एजीएम सुनील अवस्थी ने कहा कि कई बैंक एटीएम में 100 का नोट नहीं डालते हैं। वो केवल बड़े नोट ही सप्लाई करते हैं, जिससे कई बार लोगों को दिक्कत हो जाती है। इसलिए आरबीआई का यह नियम बैंकों को 100 रुपए के नोट का सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए किया गया है।  
 
आरबीआई ने यह सर्कुलर नोटबंदी से पहले पिछले साल जारी किया था, लेकिन नोटबंदी के चलते लागू नहीं हो पाया था। अब आरबीआई ने बैंकों को फिर से अपने इस सर्कुलर की याद दिलाई है और इसे अक्टूबर से अमली जामा पहनाने को कहा है। 
 
अगर ऐसा होता है तो फिर मार्केट में कैश की सबसे ज्यादा दिक्कत हो जाएगी। वहीं एटीएम पर भी लंबी लाइन लगना एक बार फिर से शुरू हो जाएंगी। आरबीआई के इस कदम से नोटबंदी और डिजिटाईजेशन से परेशान लोगों की त्योहार से पहले काफी दिक्कत हो सकती हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »