19 Apr 2024, 20:02:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना फिर हुआ तेज - चांदी 39 हजार के पार, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2017 4:58PM | Updated Date: Aug 9 2017 4:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सकारात्मक वैश्विक संकेतों तथा बढ़ी स्थानीय मांग के कारण आज घरेलू बाजार में सोना 200 रूपए मजबूत होकर 29,550 रूपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 1,130 रूपए की बड़ी छलांग लगाकर फिर से 39 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर 39,500 रूपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजारों में सोने को मजबूती मिली जिससे घरेलू बाजार में भी इसे बल मिला। इसके अलावा स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग ने भी इसे समर्थन दिया। इसी तरह सिक्का निर्माताओं और उद्योगों की मांग ने चांदी के भाव तेज किए।
 
वैश्विक बाजार में सिंगापुर में सोना 1,267.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी 1.03 फीसदी चमककर 16.61 डॉलर प्रति औंस बोली गई। घरेलू बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200-200 रूपए तेज होकर क्रमश: 29,550 रूपए प्रति दस ग्राम तथा 29,400 रूपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,500 रूपए पर टिकी रही।
 
इसी तरह, सफेद धातु 1,130 रूपए की बड़ी उछाल लगाकर 39,500 रूपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 585 रूपए चमककर 37,795 रूपए प्रति किलोग्राम बोली गई। हालांकि, सिक्का के भाव टिके रहे। सिक्का (लिवाल) 72 हजार रूपए प्रति सैकड़ा तथा सिक्का (बिकवाल) 73 हजार रूपए प्रति सैकड़ा रहे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »