18 Apr 2024, 09:20:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Other Business

स्‍नैपडी अपने कर्मचारियों की संख्‍या आधी कर सकती है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2017 10:17PM | Updated Date: Aug 2 2017 10:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्नैपडील अगले कुछ महीनों में अपने कर्मचारियों की संख्या वर्तमान 1200 से घटाकर आधी कर सकती है। कंपनी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कंपनी ने अपनी बड़ी कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ विलय की पेशकश को ठुकराकर स्वतंत्र राह पर चलने का फैसला किया है। इसी हफ्ते के प्रारंभ में 90-95 करोड़ डॉलर की फ्लिपकार्ट की पेशकश ठुकराने के बाद इस ई वाणिज्य कंपनी ने अपने नए रोडमैप  'स्नैपडील 2.0 ' पर काम करना शुरू कर दिया है।
 
स्नैपडील अपने परिचालन में कटौती करेंगी और अगले दो तीन महीने में कर्मचारियों की संख्या घटाकर करीब 500-600  करेंगी। कंपनी की योजना से अवगत दो लोगों ने यह जानकारी दी। उन्होंने अपनी पहचान प्रकट करने की इच्छा नहीं रखी क्योंकि वे इस विषय पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं है। स्नैपडील ने इस संबंध में भेजे गए ईमेल प्रश्‍न का उत्तर नहीं दिया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »