18 Apr 2024, 10:44:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें आज के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2017 2:57PM | Updated Date: Aug 2 2017 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट और स्थानीय जेवराती मांग की सुस्ती से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 80 रुपए टूटकर 29,450 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। सिक्का निर्माताओं के उठान में आई कमी से चांदी भी 320 रुपए फिसलकर 39,180 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 1.85 डॉलर की गिरावट के साथ 1,266.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इसी तरह दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.8 डॉलर लुढ़ककर 1,272.60 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से सोने में गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.01 डॉलर लुढ़ककर 16.64 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »