25 Apr 2024, 11:38:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी- कल से सस्‍ता होगा इन ट्रेनों का सफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2017 11:35AM | Updated Date: Jul 31 2017 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। एक अगस्‍त ने रेल यात्रियों के लिए एक राहत की खबर है। राजधानी, दूरंतो और शताब्दी का सफर एक अगस्त से सस्ता हो जाएगा। यदि आप ट्रेन का खाना और नाश्ता नहीं लेंगे तो राजधानी, दूरंतो और शताब्दी एक्सप्रेस का किराया 90 रुपए से 260 तक किफायती हो जाएगा। रेलवे ने एक अगस्त से ट्रेनों में कैटरिंग शुल्क की बाध्यता समाप्त कर दी है।
 
रेलवे की खानपान व्यवस्था पर कैग रिपोर्ट में उठे सवालों के बाद रेलवे ने नई व्यवस्था लागू की है। अब यदि आप ट्रेन में खाना, पानी और नाश्ता नहीं लेना चाहते हैं तो रेलवे आपको बाध्य नहीं करेगा। अभी राजधानी, दूरंतो और शताब्दी में नहीं चाहते हुए यात्रियों से कैटरिंग शुल्क के रूप में चार्ज लिया जाता है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड का आदेश धनबाद पहुंच गया है। तीनों प्रीमियम ट्रेनों की खानपान की व्यवस्था आइआरसीटीसी को सौंप दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »