19 Apr 2024, 12:27:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब घरेलू गैस सिलेंडर पर जीएसटी की मार, जानिए कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2017 10:49AM | Updated Date: Jul 29 2017 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जीएसटी की मार से रसोई गैस की लौ मंद हो गई है, वहीं कपड़ा कारोबारियों का व्यवसाय आधे से भी कम हो गया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी में पहले तो 32 रुपए की कटौती कर दी। अब सिलेंडर पर जीएसटी की मार है। रसोई गैस सिलेंडर 68.19 रुपए महंगा हो गया। उपभोक्ताओं को एक साल पहले 421.68 रुपए में मिल रहा सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर अब 479.87 रुपए में मिल रहा है। सिलेंडर महंगा होने से शहर के लगभग ढाई लाख से अधिक उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं। 

रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी में कटौती पिछले साल शुरू की गई थी। हर महीने दो से तीन रुपये तक कटौती जा रही थी। इस साल जुलाई तक सिलेंडर की कीमत में 31 रुपए की बढ़ोतरी हो गई। जुलाई में घरेलू गैस सिलेंडर पर पांच प्रतिशत जीएसटी के कारण दाम 26.40 रुपए और बढ़ गया। पिछले साल नॉन सब्सिडी वाले सिलेंडर की रेट में से सब्सिडी वाले सिलेंडर की बेस प्राइस को काटकर शेष रही सब्सिडी की राशि को उपभोक्ता के बैंक अकाउंट में जमा कराया जाता था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »